नवीनतम

बाराबंकी: ‘अपना दल’ विधायक की दबंगई का वीडियो वायरल, टोलकर्मी ने मांगा टैक्स, तो शुरू कर दी मारपीट

बाराबंकी की विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक राम निवास वर्मा और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं  की सरेआम गुंडई का एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि, नेता जी अपनी हनक दिखाते हुए टोल के 35 रुपये पर टोलकर्मियों पर दबंगई दिखाते हुए तोड़फोड़ और मारपीट शुरु कर दी.

मामला  बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र (Masauli police station area) के अंतर्गत आने वाले  शाहपुर टोल प्लाजा (Shahpur toll plaza) का है. टोल प्लाजा पर पैसों के लिए अपना दिल विधायक राम निवास अपनी हनक दिखाते हुए देखे गए. .नेता जी टोल देने को राजी नहीं थे. उन्होंने गाड़ी को बिना टोल भरे पास करने को कहा. जब  टोलकर्मियों ने विधायक से टोल के 35 रुपये मांगे तो वो दबंगई पर उतर आए. विधायकों और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों की पिटाई शुरु कर दी.

लखनऊ जा रहा था विधायक का काफिला

अपना दल विधायक राम निवास वर्मा अपने काफिले के साथ लखनऊ जा रहे थे. जब 25 गाड़ी में सवार कार्यकर्ताओं समते उनका काफिला शाहपुर टोल प्लाजा पहुंचा तो टोल प्लाजा के कर्मचारी ने उनसे टोल टैक्स के 35 रुपये देने को कहा. नेता जी टोलकर्मियों पर टोल शुल्क ना भरने का दबाव बनाने लगे. जब टोलकर्मियों ने कहा कि सर यह  हमारी ड्यूटी है और नियमों के अनुसार आपको टोल टैक्स भरना होगा. इस बात को लेकर विधायक राम निवास बमक उठे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टोल प्लाजा कर्मचारियों की बुरी तरह से पिटाई शुरु कर दी.

वीडियो वायरल

अपना दल  विधायक राम निवास वर्मा और उनके पार्टी के कार्यकार्ताओं के दबंगई का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago