आप सांसद संजय सिंह (फोटो- ट्विटर)
Sanjay Singh: दिल्ली में MCD चुनावों के नतीजों के तस्वीर करीब-करीब साफ होती हुई नजर आ रही है. दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है. जिसके बाद आप के बड़े नेताओं ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है. आप सांसद संजय सिंह ने MCD चुनाव में बहुमत के आंकड़े को पार करने पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने सारी डर्टी पॉलिटिक्स (Dirty politics) कर ली, सारे हथकंडे अपना लिए फिर भी हार रही है. लेकिन अपने बयान के दौरान संजय सिंह ने जो बड़ी कही वो ये थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को एकमात्र विकल्प हैं.
MCD के नतीजों के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि. बीजेपी ने अपने सारे हथकंडे अपना लिए फिर भी हार रही है. उन्होंने कहा कि “अब तय हो गया है कि PM मोदी के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल ही विकल्प है” उन्होंने एमसीडी चुनाव प्रचार में बीजेपी की ओर से बड़े-बड़े नेताओं को प्रचार के लिए उतारने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी, मोदी का चेहरा, सभी केंद्रीय मंत्री और सभी मुख्यमंत्री वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल. संजय सिंह ने कहा कि 15 साल के भ्रष्टचार और कूड़ाराज को खत्म कर दिया और दिल्ली ने यह बता दिया कि आप पार्टी कट्टर ईमानदार है.
ये भी पढ़ें- MCD Result: एमसीडी चुनाव में AAP को बहुमत, राघव चड्ढा बोले- दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है
इसके अलावा संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पार्टी कट्टर ईमानदार है, जितनी साजिशें करनी हैं करो, जितनी झूठे केस कर सकती है करो, भी तक भाजपा कहती थी कि आप सिर्फ कांग्रेस को हरा सकती है, लेकिन आज उनके इस दर्द की दवा भी अरविंद केजरीवाल ने कर दी है. आज वे भाजपा के हराने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में 17 केंद्रीय मंत्री 8 मुख्यमंत्री और 100 सांसदों ने पूरा जोर लगा दिया फिर भी आम आदमी पार्टी जीत रही है. संजय सिंह ने कहा कि अब 2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी. संजय सिंह ने आगे कहा कि 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त किया है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…