Maha Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह की पहल पर महाकुंभ-2025 में लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित लेजर शो एवं एक विशेष लेज़र वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन आज शनिवार की शाम किया गया. जिसे टेमफ्लो सिस्टम्स, गाज़ियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया.
यह जानकारी पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने दी. उन्होंने बताया कि यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया. दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ. शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया.
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 10 कप चाय पीकर रहने वाले बाबा कराते हैं IAS की तैयारी…जानें कौन हैं चाय वाले बाबा?
आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकिट के मुफ्त में आनंद ले सकते हैं. रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जायेंगे और हर शो कि अवधि 45 मिनट होंगी. कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. यह शो, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व का संगम है, महाकुंभ 2025 के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गया.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…