Delhi Student Stabbed To Death: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार शाम सरकारी स्कूल की छुट्टी होने के ठीक बाद अज्ञात लोगों के एक गुट ने 12वीं कक्षा के दो छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 17 वर्षीय एक छात्र की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.
घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जब दोनों छात्र पढ़ाई खत्म कर स्कूल परिसर से बाहर निकल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान हमलावरों ने धारदार चाकू निकालकर 17 वर्षीय छात्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे एक वार सीधे उसकी गर्दन पर लगा. गंभीर चोट लगने से छात्र वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.
शुरुआती पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में शामिल कुछ आरोपी उसी स्कूल के छात्र हो सकते हैं. घटना के पीछे किसी छोटी सी बात पर हुई आपसी कहासुनी को मुख्य कारण माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के दोस्त की कुछ समय पहले किसी संदिग्ध से बहस हुई थी, जिसके बाद साजिश रचकर स्कूल खत्म होने के वक्त उन दोनों को निशाना बनाया गया.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाहर छात्रों के बीच हिंसा का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले पूर्वी दिल्ली के शकरपुर और विकासपुरी में भी छात्रों के बीच रंजिश और मारपीट में जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे अब स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला
-भारत एक्सप्रेस
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…
पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…
केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…
शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…
AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…