Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Delhi Mohan Garden School Student Stabbed To Death Police Investigation

Delhi Student Stabbed To Death: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार शाम सरकारी स्कूल की छुट्टी होने के ठीक बाद अज्ञात लोगों के एक गुट ने 12वीं कक्षा के दो छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 17 वर्षीय एक छात्र की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.

छुट्टी के वक्त घात लगाकर हमला

घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जब दोनों छात्र पढ़ाई खत्म कर स्कूल परिसर से बाहर निकल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान हमलावरों ने धारदार चाकू निकालकर 17 वर्षीय छात्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे एक वार सीधे उसकी गर्दन पर लगा. गंभीर चोट लगने से छात्र वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

मामूली कहासुनी या पुरानी रंजिश?

शुरुआती पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में शामिल कुछ आरोपी उसी स्कूल के छात्र हो सकते हैं. घटना के पीछे किसी छोटी सी बात पर हुई आपसी कहासुनी को मुख्य कारण माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के दोस्त की कुछ समय पहले किसी संदिग्ध से बहस हुई थी, जिसके बाद साजिश रचकर स्कूल खत्म होने के वक्त उन दोनों को निशाना बनाया गया.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाहर छात्रों के बीच हिंसा का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले पूर्वी दिल्ली के शकरपुर और विकासपुरी में भी छात्रों के बीच रंजिश और मारपीट में जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे अब स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital