देश

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, दिल्ली विधानसभा में फीस कंट्रोल को लेकर रेखा सरकार पेश कर सकती है बिल

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में 4 अगस्त से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. जिसको लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि इस मानसून सत्र में रेखा गुप्ता की सरकार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगा सकती है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी सरकार प्राइवेट स्कूलों के द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाए जा रहे फीस को कंट्रोल करने के लिए बिल पेश कर सकती हैं.

दिल्ली मानसूत्र सत्र में हो सकती है तीखी बहस

दिल्ली विधानसभा के इस मानसून सत्र में रेखा सरकार के द्वारा कई प्रमुख विधेयक और नीतियां पेश की जा सकती है. जिसमें दिल्ली प्राइवेट स्कूल फीस पर कंट्रोल और विनियमन में पारदर्शिता को लेकर भी बिल पेश किया जा सकता है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामेदार बहस हो सकती है.

यह पांच दिवसीय सत्र पेपरलेस होगा

दिल्ली विधानसभा का यह पांच दिवसीय सत्र पेपरलेस होगा. नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन के द्वारा देश के विधानसभाओं को पेपर लेस करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. जो कि इस मानसून सत्र से पहले पूरी होने की उम्मीद है. इससे सदन की कार्यवाही और दस्तावेजों का रखरखाव काफी आसान हो जाएगा. वहीं विधायी कार्यों का भी निपटारा सही से हो पायेगा.

ये भी पढ़ें- “मैं इंडिया-पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करूंगी”, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने की BCCI की आलोचना

बता दें कि, 29 अप्रैल को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए कैबिनेट ने एक अध्यादेश को अप्रूव किया था. जिसपर अब बिल लाया जा सकता है. ऐसे स्कूलों को फीस संसोधन प्रस्ताव का अधिकार भी छीन लिया जा सकता है.

मनमाना फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी ये कार्रवाई

  • पहली बार अगर फीस बढ़ाई जाती है. तो ऐसे स्कूल पर 1 से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
  • वहीं अगर स्कूल बार-बार ऐसा कर रहा है तो जुर्माने की रकम 2 से 10 लाख रुपये तक बढ़ाई जा सकती है.
  • अध्यादेश में ये प्रस्ताव दिया गया है कि अगर स्कूल निर्धारित समय के अंदर पैसे वापस नहीं करता है तो उसके 20 दिनों के बाद उसका जुर्माना दो गुणा बढ़ा दिया जाएगा. 40 दिन बात तीन गुना कर दिया जाएगा. ऐसे ही ये जुर्माना बढ़ता जाएगा.

इसके अलावा इसमे सजा का भी प्रावधान है.

बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधकों को उनके पद से हटा भी दिया जा सकता है. इसके अलावा अगर स्कूल बार बार ऐसा कर रहा है, तो स्कूल प्रबंधन फीस संशोधन का अधिकार भी खो सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

21 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

30 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

38 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago