Bharat Express DD Free Dish

“मैं इंडिया-पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करूंगी”, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने की BCCI की आलोचना

Pehalgam Martyr: ऐशान्यां ने BCCI पर भारतीयों की भावनाओं को कुचलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को बीसीसीआई होस्ट कर रहा है. BCCI को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कराना याद है लेकिन पहलगाम में मारे गए उन 26 फैमिली का ख्याल नहीं आया.

Pehalgam Martyr: “मैं इंडिया-पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करूंगी”, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने की BCCI की आलोचना - भारत एक्सप्रेस

पहलगाम हमला (Pehalgam attack) के बाद एशिया कप 2025 विवाद (Asia Cup 2025 controversy) गहरा गया है, जिसमें भारत पाकिस्तान मैच विरोध (India Pakistan match protest) तेज हो गया है। शहीद शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) की पत्नी का बयान (शहीद की पत्नी बयान) और उनका विरोध (martyr wife protest), BCCI की आलोचना (BCCI criticism) का केंद्र बन गया है, जिससे यह बीसीसीआई विवाद (BCCI controversy) और बढ़ गया है और लोग India Pakistan cricket boycott की मांग कर रहे हैं।

Pehalgam Martyr: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी होते ही बवाल मच गया है. सितंबर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाक के बीच मैच का शेड्यूल जारी किया गया है. जिसको लेकर BCCI की चारों तरफ आलोचना हो रही है.

अब पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां ने भी भारत-पाकिस्तान मैच कराने के विरोध में BCCI की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि “मैं इंडिया-पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करूंगी”

ऐशान्यां ने BCCI पर भावनाओं को कुचलने का लगाया आरोप 

ऐशान्यां ने BCCI पर भारतीयों की भावनाओं को कुचलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को बीसीसीआई होस्ट कर रहा है. BCCI को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कराना याद है लेकिन पहलगाम में मारे गए उन 26 फैमिली का ख्याल नहीं आया.

भारतीयों के इमोशन्स के साथ खेल रही BCCI

उन्होंने कहा कि, हमें ये तो पता है कि लोग भूल जाते हैं,लेकिन सिर्फ 3 महीने में भूल गये ये नहीं पता था. BCCI गलत कर रहा है बहुत गलत. उन्होंने बीसीसीआई पर भारतीयों के इमोशन्स के साथ खेलने का आरोप लगाया है.

बीसीसीआई के लिए भारतीयों की वैल्यू जीरो

ऐशान्यां ने कहा कि,

बीसीसीआई के लिए भारतीयों की वैल्यू जीरो के बराबर है. उनके लिये हिंदुस्तानी मायने नहीं रखते. जबकि सबसे पहले हिंदुस्तानी आना चाहिये.

उन्होंने आगे कहा,

एक नेशन के लिए सबसे पहले उसका खुद का बच्चा आना चाहिये. यहां 26 लोग एक टेरर अटैक में मार दिये गए हैं और आप उसी देश के साथ एक गेम खेलने के लिए एग्री कर रहे हो. ये बहुत ज्यादा गलत है.

ये भी पढ़ें- ‘यह लोकतंत्र की खूबसूरती है…,’ आखिर Kiren Rijiju ने क्यों की सुप्रिया सुले की तारीफ

असदुद्दीन ओवैसी ने संसद भवन के अंदर लगाई लताड़

बता दें कि, भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का हैदराबाद के सांसद और AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने भी जमकर निंदा की.

भरे संसद भवन में ओवैसी ने कहा कि, जिन भारतीयों को बैसारन घाटी में मारा गया था, क्या आपकी जमीर इस बात की इजाजत देता है कि जिनका प्लेन हमारे इलाके में नहीं आ सकता, ट्रेड पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिनका 80% पानी बंद कर दिया गया है. उससे क्रिकेट मैच खेलोगे. आपका जमीर क्यों नहीं जिंदा है?

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read