देश

दिल्ली के नजफगढ़ में गैंगवॉर में हुई हत्या के आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

मुकेश राणा, दिल्ली


Najafgarh Murder Case: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम को हुई गैंगवॉर के दौरान एक युवक की गोलियों से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे मौके से भागते नजर आ रहे हैं.

फुटेज में दिख रहा है कि तीन हमलावर काली बाइक पर सवार थे. उनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि तीसरे ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था. पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी डिचाऊं पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और कार में बैठे नीरज तेहलान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

नीरज तेहलान की  उम्र करीब 33 साल थी और  नंगली सकरावती का रहने वाला था. वह 2024 में हुए सोनू कान्हा और आशीष की डबल मर्डर केस का गवाह भी था. इसी कारण पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड की साजिश विदेश में बैठे संजय दहिया और प्रत्यर्पित हर्ष धनकड़ ने रची हो सकती है. मृतक नीरज पर भी हत्या और जबरन वसूली समेत तीन आपराधिक केस दर्ज थे. उसकी पुरानी रंजिशों को भी वारदात की वजह माना जा रहा है.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत कई टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है. फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 300 याचिकाएं खारिज कीं, सैनिकों की विकलांगता पेंशन को बताया उनका अधिकार

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

4 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

5 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

17 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

36 minutes ago