देश

AQI सुधरते ही आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR को GRAP-IV से राहत, पर लागू रहेंगे ये प्रतिबंध

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली की ठंड जैसे-जैसे पहाड़ों की ओर लौट रही है, वैसे ही दिल्ली के आसपास के इलाकों में बड़ी राहत देखने को मिल रही है. दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 (GRAP-4)  का प्रतिबंध हटा दिया गया है. हवा की गुणवत्ता में सुधार के चलते यह कदम प्रशासंन द्वारा लिया गया.

GRAP स्टेज-1, 2 और 3 लागू

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. हवा कि गुणवत्ता में थोड़ा सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-4 के प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है. बता दें कि GRAP के स्टेज-1, 2 और 3 के उपाय अभी भी लागू रहेंगे, ताकि प्रदूषण स्तर को नियंत्रित रखा जा सके. दिल्ली का औसत AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, लेकिन ‘गंभीर+’ से बाहर आने के कारण यह फैसला लिया गया.

दिल्ली में AQI सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 18 जनवरी को दिल्ली का औसत एक्यूआई 440 था. अगले ही दिन इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह 410 और फिर 378 तक पहुंच गया. यह बदलाव साफ दिखाता है कि हवा की हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है. मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमानों में भी यही संकेत मिले हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी. हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषक कणों को फैलने का मौका मिला, जिससे एक्यूआई नीचे आया. हालांकि अभी भी हवा अत्यंत खराब श्रेणी में है, लेकिन पहले के मुकाबले हालात संभले हुए हैं.


ये भी पढ़ें: अब सदन से बंक नहीं मार पाएंगे सांसद! बजट सत्र से लागू होगा स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम


लोगों से की अपील

आयोग ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. खास तौर पर सर्दियों के मौसम में नागरिक चार्टर का पालन करने को कहा गया है. आयोग का कहना है कि हालात सुधर रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से स्थिति फिर बिगड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि वाहन कम चलाएं, खुले में कचरा न जलाएं और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें. आयोग आने वाले दिनों में भी एक्यूआई और मौसम के आंकड़ों की लगातार समीक्षा करता रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago