Delhi NCR Mausam Update: दिल्ली में रहने वालों को मानसून की तेज बारिश का बेसबरी से इंतेजार था और फिर वो दौर भी आया जब राजधानी में लगातार झमाझम बारिश हुई. हालांकि ये बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई. सड़कों पर पानी भर गया जिससे बच्चों को स्कूल और बड़ो को काम पर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा.
इसी बीच पिछले 2 दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली-NCR समेत बिहार और राजस्थान में तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इतना ही नहीं IMD ने आज (24 जुलाई) के लिए देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आज आपके राज्या और शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…
दिल्ली-NCR में आज के मौसम की बात करें तो IMD का कहना है कि गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है. वहीं दिल्ली से सटें इलाके नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी दिनभर बादल छाए रहने की आशंका है.
आज मौसम कुछ ऐसा रहेगा कि कभी तेज तो कभी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं गाजियाबाद में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभवना मौसम विभाग ने जताई है.
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. हालांकि कई शाहरों जैसे मेंरठ, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है.
बता दें कि मेरठ जिले में इस बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं आने वाले दिनों में भी यहां तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है. लेकिन इसी के साथ गर्मी का सितम भी लोगों पर जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Goa Tourism: गोवा में जनवरी-जून 2025 में 54 लाख से ज्यादा पर्यटकों का आगमन हुआ, ऐसे हो रही Economic Growth
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…