Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi NCR Mausam: राजधानी में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट, यूपी में उमस ने बढ़ाई परेशानी

24 जुलाई को दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है.

Delhi ncr mausam

Delhi NCR Mausam Update: दिल्ली में रहने वालों को मानसून की तेज बारिश का बेसबरी से इंतेजार था और फिर वो दौर भी आया जब राजधानी में लगातार झमाझम बारिश हुई. हालांकि ये बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई. सड़कों पर पानी भर गया जिससे बच्चों को स्कूल और बड़ो को काम पर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा.

इसी बीच पिछले 2 दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली-NCR समेत बिहार और राजस्थान में तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इतना ही नहीं IMD ने आज (24 जुलाई) के लिए देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आज आपके राज्या और शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…

Delhi NCR में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में आज के मौसम की बात करें तो IMD का कहना है कि गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है. वहीं दिल्ली से सटें इलाके नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी दिनभर बादल छाए रहने की आशंका है.

आज मौसम कुछ ऐसा रहेगा कि कभी तेज तो कभी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं गाजियाबाद में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभवना मौसम विभाग ने जताई है.

यूपी में गर्मी और उमस से लोग परेशान

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. हालांकि कई शाहरों जैसे मेंरठ, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है.

बता दें कि मेरठ जिले में इस बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं आने वाले दिनों में भी यहां तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है. लेकिन इसी के साथ गर्मी का सितम भी लोगों पर जारी रहेगा.

जानें आपके शहर में क्या रहेगा आज का तापमान

Weather Table

ये भी पढ़ें- Goa Tourism: गोवा में जनवरी-जून 2025 में 54 लाख से ज्‍यादा पर्यटकों का आगमन हुआ, ऐसे हो रही Economic Growth

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism