दुनिया

Pakistan Independence Day Firing: आजादी के जश्न पर मातम, कराची में फायरिंग से 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Pakistan Independence Day Firing: पाकिस्तान (Pakistan) में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन कराची शहर में यह जश्न दर्दनाक घटनाओं में बदल गया. जश्न के दौरान की गई हवाई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक 8 साल की बच्ची और एक बुजुर्ग शामिल हैं. इसके अलावा 60 से ज्यादा लोग गोली लगने से घायल हुए हैं. जियो न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है.

कराची में फायरिंग की घटना

कराची के कई इलाकों में फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं. अजीजाबाद में एक बच्ची को गोली लगी जबकि कोरंगी में स्टीफन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. शहर के लियाकताबाद, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे इलाकों में भी फायरिंग हुई. इसके अलावा शरीफाबाद, नाजमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी में भी गोलियां चलीं.

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारियों ने इन घटनाओं को लापरवाही और खतरनाक बताया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित तरीके से मनाएं. हर साल पाकिस्तान में आज़ादी के जश्न के दौरान इस तरह की घटनाएं होती हैं. पिछले साल यानी 2024 में भी एक बच्चे की मौत हुई थी और 95 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तानी न्यूज मीडिया की माने तो पुलिस ने इन घटनाओं के पीछे मतभेद, निजी दुश्मनी और डकैती के प्रयासों को भी वजह बताया है. इससे पहले जनवरी में कराची में गोलीबारी की घटनाओं में 5 महिलाओं समेत 42 लोगों की मौत हुई थी और 233 लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने का Supreme Court का आदेश, सदमे ने MCD, फंड की बड़ी चुनौती

आजादी का जश्न मातम में बदला

कराची में आजादी का जश्न इस बार भी खून से रंग गया है. प्रशासन की अपीलों के बावजूद हर साल ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

14 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago