Delhi NCR Weather:
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड बढ़ रही है. पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंडक बढ़ा दी है. गुरुवार के दिन राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
खराब श्रेणी में बना हुआ है AQI
वहीं, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की माने तो, दिल्ली में गुरुवार सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 253 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था, जबकि गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग का मानना है कि अभी दो दिन और ठंडी हवाएं तापमान में कमी ला सकती हैं. राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार, 17 नवंबर सुबह 9 बजे तक एक्यूआई 253 दर्ज किया गया था, जो कि खराब श्रेणी में शामिल है.
वहीं, लोधी रोड और जफरपुर में सबसे कम 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. सुबह धुंध छाई रही व सूरज निकलने तक लोगों ने ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की है. दिनभर धूप निकली रही, लेकिन धूप की तपिश कम देखी गई. सूरज ढलने के बाद शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 41 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया है. विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर बना रहेगा. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…