देश

Azam Khan: रामपुर उपचुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे आजम खान, वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम, जानिए पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान इस समय मुसीबतों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. कुछ समय पहले हेट स्पीच मामले में उनको दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी. अब उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. इसकी वजह से अब वो वोट नहीं डाल पाएंगे. आजम खान पर इतने मामले दर्ज है कि उनकी एक मामले में सजा खत्म नहीं हो पाती, कि दूसरे मामले में सजा हो जाती है. आजम कुछ ही महीने पहले लंबे समय के बाद जेल से बाहर आए थे लिकिन अब हेट स्पीच मामले में उन्हे फिर 3 साल की सजा हो गई. और वो अब वोट भी नहीं डाल पाएंगे.

वोटर लिस्ट से हटाने का कारण

बता दें कि आजम खान को अधिनियम -1950 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है. रामपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने SDM सदर और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण रामपुर विधानसभा क्षेत्र निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी. जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी की मांग पर तुरंत एक्शन लेते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने आजम खान का वोट देने का अधिकार भी छीन लिया.

3 साल की सजा के बाद हुई थी विधायकी रद्द

बता दें इससे पहले आजम खान को 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी. जिसकी वजह से रामपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई. इसलिए रामपुर विधानसभा की सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-16 के अंतर्गत सपा नेता आजम खान को अपराधी के तौर पर वोट देने पर मना कर दिया गया है. और नाम भी मतदाता सूची से काट दिया गया है.

क्या था पूरा मामला ?

ये पूरा मामला 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का है. जब आजम खान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. तब उन्होने रामपुर मिलक विधाननसभा में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण दे दिया था. जिसके बाद बीजेपी नेता और इस बार रामपुर विधानसभा से उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद रामपुर की स्पेशल कोर्ट ने आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago