Weather Update: अगस्त का महीना खत्म होने को है लेकिन देशभर में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में आज 25 अगस्त 2025 को झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तो वहीं राजस्थान के कई शहरों में बाढ़ का कहर जारी है. बूंदी, टोंक और धौलपुर जैसे शहरों में भी जबरदस्त बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. वहीं यूपी-बिहार के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. पहाड़ों में लगातार बारिश का दौर जारी है. साथ ही मौसम विभाग की ओर से देश के कई और राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है, आज यानी सोमवार को भी सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई. इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि इसके बाद पूरे अगस्त तेज बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि बल्की बूंदाबांदी बनी रहेगी.
राजस्थान के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां कर दी गई है. जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा में पहली से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि राहत की बात है कि मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. वहीं पाली, जालौर, सिरोही के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है.
IMD के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तेज बारिश की संभावना है. अयोध्या में भी बारिश से आज मौसम सुहावना हो गया है. गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ,और शामली में भी बारिश का अनुमान है. हालांकि बिजली गिरने को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. इनके अलावा सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, महराजगंज, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अमेठी, रायबरेली और कानपुर के साथ ही प्रयागराज में भी आज अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर पिछले कई दिनों से लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन की आशंका है. हिमाचल के डलहौजी में बादल फटने से बाढ़ आ गई है, जिससे नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…