देश

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा (PM Modi Gujarat Visit) पर जाएंगे, इस दौरान वह 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

ये पहल शहरी विकास, ऊर्जा, परिवहन और हरित गतिशीलता सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती हैं.

PM Modi Gujarat Visit के दौरान समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे. इसके पहले, वे गुजरात की बुनियादी ढांचे और सेवा वितरण को आधुनिक बनाने के लिए कई विकास परियोजनाओं को समर्पित करेंगे.

हंसलपुर भी जाएंगे पीएम मोदी

26 अगस्त को PM Modi Gujarat Visit के बाद हंसलपुर जाएंगे, जहां वे भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी सुजुकी की पहली वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई विटारा’ को हरी झंडी दिखाकर 100 से अधिक देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात के लिए रवाना करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, “मेक इन इंडिया की सफलता के एक बड़े उदाहरण के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ‘ई विटारा’ का उद्घाटन करेंगे और इसे हरी झंडी दिखाएंगे.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तोशिबा, डेन्सो और सुजुकी की साझेदारी वाले टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे. इसके तहत अब बैटरी का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा भारत में ही बनाया जाएगा, जो भारत के बैटरी उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है.

इसके अलावा, वे 1,400 करोड़ रुपए से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिसमें महेसाना-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, गेज परिवर्तन, और यात्री व मालगाड़ियों का शुभारंभ शामिल है. ये प्रोजेक्ट्स रसद, कनेक्टिविटी और औद्योगिक पहुंच को बेहतर बनाएंगे.

कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जैसे विरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क का चौड़ीकरण, नए वाहन अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज, जो यातायात की भीड़ कम करेंगे और औद्योगिक उत्पादकता बढ़ाएंगे.

बिजली वितरण को बेहतर बनाने के लिए, वे अहमदाबाद, मेहसाना और गांधीनगर में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जो बिजली ढांचे को मजबूत करेंगी और बिजली कटौती कम करेंगी.

यह भी पढ़ें- रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार के इस बयान से ट्रंप तिलमिला जाएंगे, धमकाने वाला हथकंडा भी नहीं आया काम

शहरी विकास के लिए, वे पीएमएवाई (शहरी) के तहत झुग्गी पुनर्वास, सरदार पटेल रिंग रोड का चौड़ीकरण और आधुनिक सीवरेज व जल प्रबंधन प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा, प्रशासनिक सुधार के लिए अहमदाबाद में नया स्टांप और रजिस्ट्रेशन भवन और गांधीनगर में डेटा स्टोरेज सेंटर शुरू होगा, जो डिजिटल शासन और डेटा सुरक्षा को बढ़ाएगा.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू होगा. यह संयंत्र तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है, जो देश में बैटरी के 80 फीसदी से अधिक मूल्य का निर्माण करेगा और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

17 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

39 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

42 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago