Weather Update: दिल्ली-NCR के मौसम ने आज मंगलवार, 11 नवंबर को लोगों को थोड़ी चिंता में डाल दिया है. आसमान में हल्की धुंध छाई हुई है और सबसे बड़ी चुनौती है हवा की खराब गुणवत्ता. राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी ‘खतरनाक’ (Hazardous) श्रेणी में है. ऐसे में लोग बाहर निकलते समय मास्क पहनने और ज्यादा समय खुले में रहने से बचने की सलाह दी जा रही है.
दिल्ली में आज हल्की धुंध के बीच धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और रियलफील भी लगभग उतना ही महसूस होगा. हवा की गति थोड़ी धीमी है, उत्तर-पश्चिम (NW) दिशा से हवाएं 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज राजधानी में बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है.
नोएडा में भी दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. रियलफील तापमान 26 और शेड में 25 डिग्री तक महसूस होगा. यहां हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 9 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही है और झोंके 24 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
गाजियाबाद में मौसम नोएडा जैसा ही है. हल्की धुंध के साथ धूप रहेगी, तापमान 26 डिग्री और रियलफील लगभग उतना ही रहेगा. हवाएं NW दिशा से चलेंगी और झोंके 24 किमी/घंटा तक महसूस हो सकते हैं. इस शहर में भी बारिश या गरज-चमक की संभावना न के बराबर है.
ये भी पढ़ें- Air Quality Index : नवंबर की शुरुआत के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस बार दिल्ली-NCR में सर्दी तेज और लंबी रहने वाली है. विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ला नीना’ की वजह से तापमान सामान्य से कम रहेगा और लोगों को ठंड से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर सुबह और रात के समय तापमान बहुत गिर सकता है. इसलिए जरूरी है कि लोग गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्ग या छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…