देश

दिल्ली-NCR में एक बार फिर बढ़ी गर्मी, राजधानी में क्यों नहीं हो रही बारिश? जानें आज का वेदर अपडेट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में इस बार मानसून की एंट्री बाकि राज्यों से काफी देर बाद हुई. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देश में मानसून ने अपने समय से पहले दस्तक दे दी है.

अब दिल्ली में मानसून आया तो सही लेकिन सिर्फ दो ही दिन की बारिश लेकर. मानसून आने के बाद सिर्फ दो ही दिन दिल्ली में रह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

दिल्लीवासी धूप, उमस और गर्मी से परेशान नजर आ रहे है. हालांकि दिन में एक दो बार काले बादल तो दिखते हैं लेकिन बारिश का कोई नामो निशान नहीं है.

जुलाई के महीने में इतनी कड़ी धूप और गर्मी देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे दिल्ली में अब भी मई-जून चल रहा है (Delhi-NCR Weather). तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है और राहत के आसार नहीं हैं.

दिल्ली के लोगों पर गर्मी के साथ-साथ उमस का डबल अटैक हो रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन का बारिश अलर्ट जारी किया है लेकिन इस बार तो मौसम विभाग के सारे अनुमान भी गलत साबित हो रहे हैं.

आज भी गर्मी से होगी परेशानी

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं है (Weather Update). हालांकि बादल आते जाते रहेंगे लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और गर्मी का सितम भी जारी रहेगा.

दिल्ली के आसपास वाले इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में बारिश होने की संभावना है लेकिन दिल्ली में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी.

दिल्ली-NCR में सुबह से ही तेज धूप रहेगी. साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका है जिस वजह से कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी.

जानें आपके शहर में क्या है मौसम का हाल


ये भी पढ़ें- PM Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री के स्वागत में घाना में लगाए गए ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के नारे


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

6 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

11 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

24 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

30 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago