देश

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को लंबे समय से शक था कि वह हाशिम बाबा के गैंग को चला रही थी और उसके अवैध धंधों में बराबर की हिस्सेदारी रखती थी. पुलिस और एजेंसियां पिछले कई सालों से उसके खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन वह हर बार बच निकलती थी. इस बार स्पेशल सेल ने उसे ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है.

270 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि जोया खान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी कर रही है. पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और 270 ग्राम हेरोइन के साथ उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि यह खेप हाशिम बाबा के गैंग के लिए ही लाई गई थी.

गौरतलब है कि हाशिम बाबा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब भी सक्रिय है. कहा जाता है कि जेल में रहते हुए भी वह अपने गुर्गों को निर्देश देता था और उसका पूरा नेटवर्क बाहर से संचालित किया जा रहा था. इस नेटवर्क की कमान उसकी पत्नी जोया खान संभाल रही थी. पुलिस को लंबे समय से इस बात की जानकारी थी, लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी.

अब पुलिस करेगी पूरे नेटवर्क की पड़ताल

जोया खान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में जोया से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिससे हाशिम बाबा के गैंग के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

44 seconds ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

9 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

9 minutes ago

प्रियंका गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में बनी रणनीति, अगले 3-4 दिनों में सपा को सौंपी जा सकती है संभावित सीटों की सूची

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…

16 minutes ago

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

35 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

37 minutes ago