देश

तरबूज के नीचे छुपा था नशे का ज़हर: दिल्ली पुलिस की एएनटीएफ टीम ने पकड़ी 348 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक ट्रक से 348.176 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह गांजा आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर लाया जा रहा था और इसे तरबूजों की खेप के नीचे छिपाकर ट्रक में तस्करी की जा रही थी. एएनटीएफ की सतर्कता और खुफिया इनपुट्स के आधार पर इस ट्रक को रोका गया और तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ.

इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों – इंतजार मलिक और रिज़वान को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप है कि ये दक्षिण भारत से नशीले पदार्थों की बड़े स्तर पर तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे.

डीसीपी (ANTF, क्राइम ब्रांच) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, बल्कि एक सक्रिय तस्करी नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन तक पहुंचा जा सके.

पुलिस का कहना है कि ये तस्कर ट्रकों और फलों की खेप के जरिए आसानी से पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम लगातार सतर्क है और नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत की गई है और इससे यह साफ है कि दिल्ली पुलिस प्रतिबद्ध है कि वह किसी भी हालत में ड्रग्स के नेटवर्क को फलने-फूलने नहीं देगी.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

3 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

52 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago