देश

इंफाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद मणिपुर सरकार का बड़ा फैसला, पांच जिलों में इंटरनेट सेवा 5 दिन के लिए बंद

मणिपुर की राजधानी इंफाल में शनिवार रात को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थोबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिनों के लिए निलंबित कर दी हैं. यह फैसला 7 जून की रात 11:45 बजे से प्रभावी हो गया है और यह आदेश VSAT व VPN सेवाओं पर भी लागू रहेगा.

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए झूठी व भड़काऊ अफवाहों, नफरत फैलाने वाले वीडियो और संदेशों के प्रसार की आशंका है, जो जनभावनाओं को भड़का सकते हैं और राज्य में और अधिक अशांति फैला सकते हैं.

आदेश में कहा गया है कि असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि का उपयोग कर अफवाहें फैलाने और लोगों को भड़काने की कोशिश की जा सकती है. इसलिए, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं.

यह निर्णय टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन के नियम 2017 के तहत लिया गया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता अनुसार “व्हाइटलिस्टिंग” की सुविधा भी दी जा सकती है.

आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अगर इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि इंफाल में शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों ने स्थिति को गंभीर बना दिया था, जिसके चलते प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

4 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

17 minutes ago

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

38 minutes ago