Hawala Money Recovered: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झरेरा फ्लाईओवर से चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें एक खुफिया सूचना मिली कि चार पुरुष दो मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहे हैं.
सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी के एक दल ने इलाके में अवरोधक लगाए और वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को रोका जो दो बड़े काले झंडे लेकर जा रहे थे. अधिकारी ने कहा, ‘‘दल ने दो बैग से करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किए. हमें शक है कि यह ‘हवाला’ धन है और जांच शुरू कर दी गयी है.’’
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए चारों पुरुष शाहदरा के रहने वाले हैं और उनकी आयु 22 से 27 वर्ष के बीच है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ‘‘हवाला’’ की रकम शाहदरा में एक कबाड़ विक्रेता की है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाद यह सूचना चुनाव उड़न दस्ते के वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर अधिकारियों को दी गयी.’’
यह भी पढ़ें: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…
Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…
इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…
ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…
देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…
Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…