Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बरामद किए ‘हवाला’ के 3 करोड़ रुपये; 4 गिरफ्तार

Hawala Money Recovered: दिल्ली पुलिस को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में बड़ी सफलता मिली है. झरेरा फ्लाईओवर के पास से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनके पास से 3 करोड़ रुपये नदगी बरामद की गई है.

Delhi Police

Hawala Money Recovered: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झरेरा फ्लाईओवर से चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें एक खुफिया सूचना मिली कि चार पुरुष दो मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहे हैं.

चार लोग दो बैग और 4 करोड़ रुपये

सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी के एक दल ने इलाके में अवरोधक लगाए और वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को रोका जो दो बड़े काले झंडे लेकर जा रहे थे. अधिकारी ने कहा, ‘‘दल ने दो बैग से करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किए. हमें शक है कि यह ‘हवाला’ धन है और जांच शुरू कर दी गयी है.’’

शहादरा के रहने वाले हैं चारों लोग

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए चारों पुरुष शाहदरा के रहने वाले हैं और उनकी आयु 22 से 27 वर्ष के बीच है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ‘‘हवाला’’ की रकम शाहदरा में एक कबाड़ विक्रेता की है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाद यह सूचना चुनाव उड़न दस्ते के वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर अधिकारियों को दी गयी.’’

यह भी पढ़ें: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital