देश

Tactics of Terrorism: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे

IIT Student in ISIS: असम पुलिस ने आईआईटी (IIT)-गुवाहाटी के एक छात्र को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह आतंकी गतिविधियों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल होने के लिए जा रहा था. देश छोड़ने से पहले ही असम पुलिस की एसटीएफ ने छात्र को दबोच लिया. बता दें कि इस छात्र की गिरफ्तारी उस वक्त हुई है, जब कुछ दिन पहले ही आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को असम के धुबरी से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. ये दोनों आतंकवादी बांग्लादेश से भारत में घुसे थे और बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे.

असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है, आईएसआईएस के साथ झुकाव रखने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है. इस सम्बंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने मीडिया को जानकारी दी कि हमें एक ईमेल मिला था. इसके बाद इसकी जांच शुरू की गई, तब जाकर हमें छात्र के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि इस ईमेल को खुद छात्र ने ही सेंड किया था, जिसमें उसने दावा किया वह जल्द ही आईएसआईएस में शामिल होने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि इसकी जानकारी मिलते ही हमने तुरंत आईआईटी गुवाहाटी के अधिकारियों को इस बारे में बताया और इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि छात्र दोपहर से गायब है. उसका फोन भी नहीं लग रहा है.

ये भी पढ़ें-UP News: होली से पहले तिरपाल से ढक दी गईं यूपी की मस्जिदें, जानें ये बड़ी वजह

कमरे से बरामद हुआ ये सामान

असम पुलिस की एसटीएफ टीम छात्र को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. उसके हॉस्टल के कमरे में तलाशी भी ली गई है. यहां से आईएसआईएस के काले झंडे जैसा ही एक झंडा मिला है. इसी के साथ ही अन्य चीजें भी मिली हैं, जिसकी जांच चल रही है तो वही झंडे को भी वेरिफाई करने के लिए जांच एजेंसियों को भेज दिया गया है. इस सम्बंध में पुलिस ने बताया है कि अभी किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगा. छात्र ने भी कुछ जानकारी दी, जिनके आधार पर ईमेल भेजने के इरादे की जांच चल रही है.

दिल्ली के इस इलाके का रहने वाला है छात्र

असम पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया है कि वह आईआईटी गुवाहाटी में चौथे वर्ष का छात्र है. वह दिल्ली के ओखला का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि छात्र को असम के हाजो इलाके से गिरफ्तार किया गया, जो गुवाहाटी से लगभग 30 किमी दूर स्थित है. छात्र को एसटीएफ के ऑफिस में रखा गया. तो वहीं पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच करने में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ईमेल भेजने के पीछे की क्या वजह है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago