संदिग्धों की तलाश में दिल्ली पुलिस
Delhi: धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए यातायात से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने कि लिए दिल्ली पुलिस ने आम पब्लिक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इन दोनों त्योहारों पर बाजार में काफी भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो जाता है. दिल्ली के बाजारों में खरीददारी के लिए वैसे भी देश के बाकि हिस्सों से भी लोग आते हैं.
इन जगहों पर यातायात हो सकता है प्रभावित
धनतेरस एवं दीपावली पर्व 2023 के संबंध में विशेष यातायात व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशिका के अनुसार, 10 और 12 नवंबर के दिन दिल्ली की सड़कों पर विशेष रुप से शॉपिंग मॉल के आसपास और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में भारी मात्रा में यातायात होने की उम्मीद है.
ये बाजार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
चांदनी चौक में मुख्य चांदनी चौक कोड, नेताजी सुभाष मार्ग, शयामा प्रसाद मुखर्जी चांदनी चौक, लाल किला, मार्ग, दरीबा कलां, कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस.
खारी बावली क्षेत्र में चर्च मिशन टोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नया बाजार टोड चांदनी चौक कनॉट प्लेस. पंचकुड़यां टोड, इनर और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, राजीव चौक, अशोका रोड और गोल मार्केट के आसपास काक्षेत्र.
करोल बाग क्षेत्र में डीबीजी रोड, आर्य समाज रोड, गुठद्वारा रोड, फैज रोड, करोल बाग, सरोजनी नगर क्षेत्र में अफ्रीका एवेन्यू रोड, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, श्री विनायक मंदिर मार्ग, मोती बाग चौक और एम्स फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, एम्स और जोर बाग.
सदर बाजार एरिया में वीर बंदा बैरागी मार्ग, आजाद मार्केट की ओर, रानी झांसी रोड बरफ खाना चौक की ओर,जोरावर सिंह मार्ग पुल मिठाई/खन्ना मार्केट
तीस हजारी कोर्ट के पीछे. सदर थाना रोड, कुतुब रोड, आजाद मार्केट रोड, बहादुरगढ़ रोड.
इसे भी पढ़ें: UP: एक्ट्रेस जया प्रदा को कोर्ट से झटका, जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
इन मेट्रो स्टेशनो पर पड़ेगा असर
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशिका के अनुसार, चांदनी चौक, लाल किला, राजीव चौक, करोल बाग, एम्स और जोरबाग, लाजपत नगर, लाजपत नगर, नेहरु प्लेस, मालवीय नगर, साकेत, ग्रेटर कैलाश, तिलक नगर, द्वारका सेक्टर 10, सीलम पुर, विश्वविद्यालय और राजौरी गार्डन स्टेशनों पर इन त्योहारों के मद्देनजर काफी भीड़ हो सकती है.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…