सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
संजय राउत (फाइल फोटो )
Sanjay Raut: महाराष्ट्र में शिवसेना के दो भाग होने पर एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. यूबीटी सांसद ने कड़े स्वर में कहा कि अगर आप पाकिस्तान में भी जाकर पूछोगे कि शिवसेना किसकी है तो वहां के भी लोग कहेंगे कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की है. लेकिन यह बात अभी तक चुनाव आयोग मालूम नहीं है. संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग को अभी तक भरोसा नहीं है और वह केंद्र सरकार का तोता बनकर रह गया है.
संजय राउत ने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अब स्वार्थी पार्टी हो चुकी है. वह चीन और मणिपुर पर बात तक नहीं करती है. मगर सेल्फी लेती रहती है.
वहीं जब उनसे एनसीपी के बारे में पूछा गया तो संजय राउत ने कहा कि वह शरद पवार की पार्टी है. वहीं पार्टी के संस्थापक हैं. इसके अलावा उनसे जब पांच राज्यों के चुनाव के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बार पांचों राज्यों में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा. बता दें कि शिवसेना के विभाजन के बाद से ही संजय राउत लगातार बीजेपी पर हमला बोलते हैं. इसके अलावा शिवसेना के मुखपत्र में भी इस लगातार बीजेपी पर हमले को लेख छपते रहते हैं.
गौरतलब है कि पिछले साल महाराष्ट्र में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला था. इसके बाद से पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी. महा विकास अघाड़ी की सरकार टूट गई थी और बीजेपी ने प्रदेश में सरकार बना ली थी. इसके बाद शिवसेना का मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा. इसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का निशान तीर कमान एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया था. इसके बाद से ही शिंदे गुट को बाला साहेब की शिवसेना के तौर पर जाना जाने लगा. वहीं, उद्धव ठाकरे वाले गुट को ‘शिवसेना (यूबीटी)’ के तौर पर जाना जाता है. इस पार्टी का निशान जलती हुई मशाल है.
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…