दिल्ली पुलिस
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस में तैनात 38 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों के तत्काल तबादले और नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है. यह आदेश 28 मई 2025 को गृह विभाग की ओर से जारी किया गया.
बदलाव के तहत दिल्ली पुलिस के विभिन्न ज़िलों और इकाइयों जैसे साउथ, वेस्ट, ईस्ट, नॉर्थ, रोहिणी, आउटर नॉर्थ, सेंट्रल, ट्रैफिक, स्पेशल सेल, सुरक्षा और क्राइम ब्रांच में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इन तबादलों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हाल ही में सेवा में आए अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि कुछ को विशेष विभागों की कमान दी गई है. यह कदम प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है. आदेश पर गृह विभाग के उप सचिव संजीव कुंडू के हस्ताक्षर हैं.
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…