दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IPS और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए आदेश
दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर 38 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गईं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.





