देश

Mumbai: कैब ड्राइवर ने कार के बोनट पर बैठे व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने कर दिया इलाज…देखें वीडियो

बुधवार की सुबह मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक कैब ड्राइवर ने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक व्यक्ति को अपनी कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटता रहा. यह घटना मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल के बाहर की है. घटना से पहले दोनों लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच यह  झगड़ा तब हिंसक हो गया जब कैब ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो ने घटनास्थल से भागने से पहले उस व्यक्ति को मुक्का मारा. उसे रोकने के लिए वह व्यक्ति चलती कार के बोनट पर कूद गया और ड्राइवर के भागने के दौरान भी उसी बोनट से चिपका रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई

इस खतरनाक घटना का वीडियो एक राहगीर ने बनाया और बाद में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को सूचित किया. RTO ने फुटेज और जानकारी स्थानीय पुलिस को भेजा, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि व्यक्ति वाहन को कसकर पकड़े हुए है और पास में दोपहिया वाहन पर सवार एक अन्य व्यक्ति से बात कर रहा है, जो घटना को रिकॉर्ड कर रहा था.

मामले की जांच के बाद भीमप्रसाद महंतो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 35(3) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा, कैब को जब्त कर लिया गया और ड्राइवर को मुंबई एयरपोर्ट पुलिस से नोटिस भेजा गया.


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के अहम फैसले— खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई, किसानों को सस्ता कर्ज; सड़क-रेलवे की परियोजनाएं मंजूर


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

2 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

16 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

16 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

29 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

33 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

36 minutes ago