दिल्ली पुलिस का एक्शन
दिल्ली के उत्तरी जिले में सराय रोहिल्ला पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने डकैती के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 4 आरोपी कुख्यात डाकू हैं, जबकि एक आरोपी इनफॉर्मर और एक आरोपी इस डकैती का मास्टरमाइंड है. पुलिस ने लूटे गए 40 लाख रुपये में से कुछ राशि बरामद की है, साथ ही एक पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
21 दिसंबर 2024 को सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशन में लूट की सूचना मिली. शिकायतकर्ता ठाकुर महेश ने बताया कि वह और उनके साथी कृष्णा पिटमपुरा से चांदनी चौक जा रहे थे और उनके पास 52 लाख रुपये की नकदी थी. जब उनकी उबर-ऑटो गुरुद्वारा गुलाबी बाग के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी, तो तीन लोग उनके पास आए और एक ने पिस्तौल दिखाकर उन पर हमला किया. इसके बाद, आरोपियों ने बैग छीनकर भाग गए.
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलाके के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके बाद, आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया. साथ ही, इनफॉर्मर राजू उर्फ समय सिंह और मास्टरमाइंड रानू प्रकाश शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया.
जांच में पता चला कि आरोपियों ने राजू उर्फ समय सिंह को इनफॉर्मर के तौर पर इस्तेमाल किया, जो व्यापारियों को चिन्हित कर लूट की योजना बनाते थे. वह उन व्यापारियों को पहचानते थे, जो बड़ी रकम लेकर चलते थे और उनके मार्गों की निगरानी करते थे.
1. विजय @ जय (पूर्व में 5 आपराधिक मामले)
2. घनश्याम @ तिप्पू पंडित (3 आपराधिक मामले)
3. मंगळ @ बाबू @ रोहित (16 आपराधिक मामले)
4. अमीर @ शाहरुख (आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है)
5. रानू प्रकाश शर्मा (चिटिंग का मामला दर्ज)
6. राजू @ समय सिंह (2 आपराधिक मामले)
1. लूटी गई राशि (40 लाख रुपये) का एक हिस्सा.
2. चोरी की मोटरसाइकिल.
3. पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस.
4. घटना के समय पहने गए कपड़े.
इस मामले की जांच जारी है और बाकी की रिकवरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…