अनंत की रिचर्ड मिली RM 52-04 स्कल ब्लू सैफायर वॉच.
The Richard Mille RM 52-04 Skull Blue Sapphire: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में हैं. अनंत अंबानी ने हाल ही में एक अद्भुत घड़ी पहनी, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं. यह घड़ी बर्फ के टुकड़े जैसी दिखती है.
इस घड़ी की कीमत ₹22 करोड़ बताई जाती है. इसको रिचर्ड मिली RM 52-04 स्कल ब्लू सैफायर (The Richard Mille RM 52-04 Skull Blue Sapphire) कहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी दुनिया में ऐसे केवल 3 पीस ही बनाए गए हैं, और इसे विशेष रूप से रिचर्ड मिली के बेस्ट कस्टमर्स के लिए तैयार किया गया है.
यह घड़ी सैफायर के एक टुकड़े से बनी है और इसके डायल पर एक काले रंग का समुद्री डाकू (Skull) और क्रॉसबोन्स की डिजाइन है. घड़ी के बैकपैनल में सैफायर केसबैक से आप इसके मूवमेंट के साथ-साथ कांच के अंदर का हिस्सा देख सकते हैं, जो कि मूवमेंट के सेंटर ब्रिज के रूप में काम करता है.
यह घड़ी उन खास ग्राहकों के लिए है जो लक्जरी वॉच कलेक्शन के शौकीन हैं. रिचर्ड मिली की घड़ियों के इस तरह के कलेक्शन और डिजाइन एक स्टेटस सिम्बल के तौर पर पहचाने जाते हैं.
यह भी पढ़िए: 2024 के बेस्ट सेलिंग SmartPhones में इन कंपनियों ने जमाई धाक, जाने बजट सेगमेंट में कौन रहा टॉपर
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…