देश

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है. दिल्ली सरकार ने बुधवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 18 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र नाथ तिवारी, जो पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त (सिक्योरिटी) के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली रेंज) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, असलम खान को संयुक्त पुलिस आयुक्त (विजिलेंस) से हटाकर अब संयुक्त पुलिस आयुक्त (सिक्योरिटी) बनाया गया है.

कानून-व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने का प्रयास

इस फेरबदल में विजय सिंह को संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट) से हटाकर नॉर्दर्न रेंज में तैनात किया गया है, जबकि डुम्बरे मिलिंद महादेव को ‘ऑन अराइवल’ से संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट रेंज) के पद पर नियुक्त किया गया है. दीपक पुरोहित, जो अब तक नई दिल्ली रेंज में तैनात थे, उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त (सिक्योरिटी-पीएम) का नया कार्यभार सौंपा गया है. इसके अलावा, राजीव रंजन सिंह को संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) से हटाकर ओएसडी टू सीपी दिल्ली नियुक्त किया गया है. एडिशनल सीपी स्तर पर भी बदलाव हुआ है.

गुगुलोथ अमृथा अब एडिशनल सीपी (विजिलेंस) की भूमिका निभाएंगी, जबकि मोहम्मद अख्तर रिजवी को एडिशनल सीपी (पीसीआर) के पद पर भेजा गया है. डीसीपी स्तर पर भी कई अहम तबादले किए गए हैं. शरद भास्कर दराडे को डीसीपी ट्रैफिक से डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट नियुक्त किया गया है, जबकि विचित्र वीर, जो वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में थे, अब डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट बनेंगे. मोहम्मद इरशाद हैदर को ‘ऑन अराइवल’ से डीसीपी ईओडब्ल्यू बनाया गया है. वहीं, पंकज कुमार को डीसीपी (पीसीआर) से हटाकर डीसीपी (क्राइम) की जिम्मेदारी दी गई है और पवन कुमार अब डीसीपी (पीसीआर) के पद पर रहेंगे.

कृष्ण कुमार को डीसीपी स्पेशल सेल और विक्रम के. पोरवाल को डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. इस पूरी फेरबदल प्रक्रिया को राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़े: हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का पहला बयान, कहा- ‘हौसले नहीं टूटेंगे’

भारत एक्सप्रेस

 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

43 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago