Delhi Police की स्पेशल सेल ने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ एक बहुत ही शातिर और खतरनाक ‘जासूसी नेटवर्क’ चला रही थी. पुलिस ने दिल्ली और पंजाब में छापेमारी कर इस गिरोह के 11 और सदस्यों को धर दबोचा है. चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग किसी आम जासूस की तरह नहीं, बल्कि एक प्रॉपर ‘टेरर मॉड्यूल’ की तरह काम कर रहे थे.
इस गिरोह ने जासूसी करने का जो तरीका निकाला, वो सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय है. जांच में पता चला है कि इन लोगों ने दिल्ली कैंट, सोनीपत रेलवे स्टेशन और कठुआ जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों के पास सोलर पावर से चलने वाले हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. इन कैमरों की लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी.
यानी सरहद पार बैठे दुश्मन हमारे आर्मी मूवमेंट और रेलवे स्टेशनों की पल-पल की जानकारी घर बैठे देख रहे थे. पुलिस ने अब तक ऐसे 9 सोलर कैमरे बरामद किए हैं.
जासूसी के इस जाल की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. सबसे पहले गाजियाबाद पुलिस ने 14 मार्च को एक महिला समेत 6 लोगों को पकड़ा था, जिसके बाद कड़ियां जुड़ती गईं और गिरफ्तारियों का आंकड़ा 24 तक पहुंच गया. अब स्पेशल सेल की ताजा कार्रवाई के बाद इस गिरोह के कुल 35 सदस्य सलाखों के पीछे हैं. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल जासूसी रुकी है, बल्कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर होने वाला एक बड़ा ग्रेनेड हमला भी टल गया है.
यह मॉड्यूल सिर्फ फोटो और वीडियो भेजने तक सीमित नहीं था. ये लोग पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी भी कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 4 पिस्टल और 24 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों को बेचकर जो पैसा मिलता था, उसी का इस्तेमाल जासूसी नेटवर्क को चलाने और आतंकियों की फंडिंग के लिए किया जा रहा था.
फिलहाल, खुफिया एजेंसियां पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि देश के किन-किन और हिस्सों में इन्होंने अपने कैमरे या जासूस प्लांट कर रखे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…
Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…