Bharat Express DD Free Dish

ISI Spy Network

सुरक्षा एजेंसियों के सामने जो सबसे चौंकाने वाली बात आई है, वह यह है कि भारत में आम लोगों के नाम पर जारी किए गए मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान तक पहुंचाए गए.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI द्वारा संचालित एक खतरनाक जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मॉड्यूल ने दिल्ली कैंट और सोनीपत जैसे संवेदनशील इलाकों में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, जिनकी फीड सीधे पाकिस्तान जा रही थी. पुलिस ने अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है.