देश

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) की सुबह से ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. आज का दिन दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में बेहद खास और टकराव से भरा होने वाला है. दिल्ली की सड़कों पर आज एक साथ दो शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां ‘INDIA’ गठबंधन के तमाम बड़े दिग्गज रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कांग्रेस के पुराने घावों को कुरेदने के लिए सड़कों पर उतर चुकी है.

रामलीला मैदान में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित गठबंधन के 19 प्रमुख दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. इस महारैली की शुरुआत से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास (10 राजाजी मार्ग) पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा. रणनीति के तहत ये सभी वरिष्ठ नेता खुली बसों में सवार होकर मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के रास्ते रामलीला मैदान की ओर कूच कर रहे हैं. विपक्ष का सीधा निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर है.

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’

विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने के लिए दिल्ली बीजेपी ने भी बहुत आक्रामक काउंटर प्लान तैयार किया है. पश्चिमी दिल्ली के सिख बहुल इलाके में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ और ‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ के नारों के साथ एक विशाल पदयात्रा शुरू की है. हरि नगर बस डिपो से शुरू होकर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली इस लगभग एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जरिए भाजपा सीधे 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रही है.

इस मार्च की अगुवाई खुद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं. उनके साथ दिल्ली के तमाम सांसद, कैबिनेट मंत्री और दंगों के पीड़ित परिवारों समेत लगभग 5,000 से ज्यादा लोग सड़कों पर रोष जता रहे हैं.

सड़कों पर टकरा रहे हैं सियासत के माहिर खिलाड़ी

आज दिल्ली की हवाओं में केवल राजनीति घुली हुई है. एक तरफ जहां विपक्षी दल चुनावी पारदर्शिता, लोकतंत्र और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी इतिहास के उन पन्नों को पलट रही है जो कांग्रेस के लिए हमेशा से दुखती रग रहे हैं.

ये भी पढ़ें- राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान से लेकर पश्चिमी दिल्ली के मार्च रूट तक अभेद्य किला तैयार किया है. चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों और सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

17 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

29 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

41 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

49 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

1 hour ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

2 hours ago