Bharat Express DD Free Dish

खालिस्तान की धमकी! अहमदाबाद के 4 स्कूलों को उड़ाने की साजिश, ईमेल में अमित शाह- लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल

Ahmedabad Bomb Threat: अहमदाबाद में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. ईमेल में गृह मंत्री अमित शाह और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Ahmedabad police investigate bomb threat to schools after threatening email

Ahmedabad Bomb Threat: गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बड़ी धमकी भरा ईमेल सामने आया है (Ahmedabad Bomb Threat). इस ईमले में 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी वाले मेल में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और साबरमती जेल में बंद आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का भी जिक्र किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

बधुवार (17 दिसंबर) सुबह 8:35 बजे अहमदाबाद स्थित चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी भरे ईमेल के विषय में लिखा था कि दोहपर 1.11 बजे बम धमाके होंगे. ईमेव में आगे कहा गया कि ये धमाके स्कूलों से लेकर साबरमती जेल तक किए जाएंगे. मेल के मैसेज में गृह मंत्री अमित शाह और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी शामिल है.

अहमदाबाद के किन स्कूलों को मिली धमकी:

  • जेबर स्कूल
  • महाराजा अग्रेसन
  • DAV इंटरनेशनल विद्यालय
  • जायड्स विद्यालय

खालिस्तानी आतंकियों पर साजिश का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल की भाषा से अंदेशा है कि यह मेल खालिस्तानी आंतकियों की ओर से भेजा गया है. मेल में टारगेट के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और लॉरेंस बिश्नोई का नाम साफ तौर पर लिखा गया है. ईमेल में कनाडा में हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की मंशा जताई गई है. आतंकियों ने धमकी देते हुए लिखा है कि हिंदू गुजराती अमित शाह को इसके नतीजे भुगतने होंगे.


ये भी पढ़ें: काजू-बादाम खाने वाले ये मुर्गे लाखों में बिक रहे हैं, खास मुकाबले के लिए कर रहे ट्रेनिंग


पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही अहमदाबाद पुलिस ने चारों स्कलों में सघन जांच की. जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल के अनुसार, फिलहाल कोई स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसे पहले भी अहमदाबाद के स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं.

पुलिस इस ई-मेल को लेकर पूरी सर्तकता बरत रही है. गृह मंत्री अमित शाह समेत आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी मेल में है. लॉरेंस बिश्नोई को लंबे समय से गुजरात की सबसे हाईटेक और हाईप्रोफाइल साबरमती जेल में बंद रखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read