देश

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

Today weather delhi: रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली-NCR के आसमान ने जो तांडव मचाया, उसने सोया हुआ शहर झटके से जगा दिया! देर रात करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश, कड़कती बिजली और चीड़फाड़ करती हवाओं ने राजधानी का मौसम पूरी तरह पलट कर रख दिया है.

अक्टूबर के महीने में सितंबर जैसी ठंडक और सुहावना मौसम लौट आया है, लेकिन सुबह होते-होते इस झमाझम बारिश(Delhi rain today) ने दिल्ली की सड़कों का जो हाल किया है, उसने आम जनता की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी है.

गरज-चमक के साथ टूट पड़े मूसलाधार बादल(today weather delhi)

रविवार की रात से ही ठंडी हवाओं और धूलभरी आंधी ने अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन असली पिक्चर तो देर रात डेढ़ बजे शुरू हुई. जब पूरी दिल्ली गहरी नींद में थी, तब आसमान से बादलों ने ऐसी आफत गिराई कि देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गईं. नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी झमाझम बरसात से तापमान लुढ़क गया है और कई साल बाद अक्टूबर के शुरुआती दिनों में वैसी वाली ठंडक महसूस हो रही है, जिसके लिए दिल्ली जानी जाती है.

नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबतें(Delhi rain today)

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और सुबह-सुबह झंडेवालान मंदिर समेत तमाम देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी. लेकिन इस मूसलाधार बारिश ने निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर भारी जलजमाव पैदा कर दिया है. सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों और माता के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को पानी से भरे रास्तों पर भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. जगह-जगह ट्रैफिक जाम ने दिल्लीवालों की सुबह का चैन छीन लिया है.

अगले 2-3 घंटे अभी और बरसेगा पानी

मौसम विभाग (IMD) ने लोगों की नींद उड़ने के साथ ही उनके फोनों पर इमरजेंसी वेदर अलर्ट भी भेज दिया है. मौसम विभाग का साफ कहना है कि आने वाले 2 से 3 घंटों तक यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है. गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यह दौर अभी और तांडव मचाएगा. IMD के इस अपडेट के बाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के हाथ-पांव फूल गए हैं.

जनता को झेलना पड़ रहा ट्रैफिक का ‘झमेला’

एक तरफ जहां इस बेमौसम बरसात (Delhi rain today) ने दिल्ली की जहरीली हवा को धोकर प्रदूषण स्तर में बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ जलजमाव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. मौसम जानकारों का मानना है कि अक्टूबर में इस तरह की बारिश असामान्य जरूर है, लेकिन इससे तापमान में जो गिरावट आई है, उसने दिल्ली की गर्मी को पूरी तरह छूमंतर कर दिया है. फिलहाल, मौसम सुहाना तो हो गया है, लेकिन सड़क पर उतरने से पहले अपना छाता और वॉटरप्रूफ जूते साथ रखना बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

3 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

20 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

36 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

2 hours ago