देश

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

Weather Update Today: अक्टूबर का महीना बीतने को है, लेकिन मौसम के तेवर अभी भी बेहद आक्रामक बने हुए हैं. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर बने वेदर सिस्टम के चलते देश का मौसम एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का खौफनाक अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर (aaj ka mausam) से लेकर यूपी, बिहार और राजस्थान तक कुदरत का यह नया कहर आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त करने के लिए तैयार बैठा है.

24 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट(Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का यह महा-अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं. समुद्री इलाकों में मछुआरों को समंदर में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है, क्योंकि वहां हवाओं का रुख बेहद खतरनाक हो सकता है.

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश(Delhi NCR Weather)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही काले बादलों का डेरा है और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है. IMD के अनुसार, दिल्ली में आज 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे अचानक ठंडक बढ़ गई है.

यूपी-बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी(aaj ka mausam)

हिंदी बेल्ट के दो सबसे बड़े राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है:

उत्तर प्रदेश: नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है.

बिहार: पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, गया और दरभंगा जैसे इलाकों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा.

प्रमुख शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान (12 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (12 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 21°C
मुंबई 37°C 26°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 32°C 22°C
पटना 32°C 23°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 33°C 22°C
शिमला 22°C 12°C
नैनीताल 21°C 14°C

मध्य प्रदेश में भी बादल फटने जैसे हालात

पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम की मार से किसानों की नींद उड़ गई है:

राजस्थान: कोटा, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर में 50 से 55 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में 30 किमी/घंटा की स्पीड से आंधी चलने और बारिश की चेतावनी से खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलें जमीन पर बिछने का खतरा पैदा हो गया है.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और समुद्र में उठती ऊंची लहरें

पहाड़ी राज्यों (Weather Update Today) में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी दरकने (Landslide) का खतरा अपने चरम पर पहुंच गया है, जिससे चारधाम यात्रा और पर्यटन प्रभावित हो रहा है. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों (जैसे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा) में भी 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि अगले कुछ घंटों तक लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

14 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

28 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago