इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
राम लीला में कलाकार की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से दुखद खबर है. नवरात्रि के अवसर पर चल रहे रामलीला मंचन के दौरान बीती रात कलाकार को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वह कलाकार भगवान राम का रोल अदा कर रहा था.
मृतक की पहचान सुशील कौशिक (45) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक के रूप में हुई है. सुशील शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे. वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे. नवरात्रि के दिनों में वह रामलीला के मंचन में भगवान राम की भूमिका में नजर आते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के शाहदरा में चल रही रामलीला में शनिवार की रात जब सुशील कौशिक अभिनय कर रहे थे, तो उनके सीने में दर्द उठा, वो दिल पर अपने हाथ रखते हुए मंच से पीछे की ओर चले गए. उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशील भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं. वह मंच पर डायलॉग भी बोल रहे हैं. उन्हें हार्ट अटैक यहीं पर आया.
– भारत एक्सप्रेस
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…