आस्था

Kanya Pujan 2024: इस नवरात्रि कब है कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और सही विधि

Kanya Pujan 2024 Date Shubh Muhurat Vidhi: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि कन्या पूजन और हवन के बाद ही नवरात्रि व्रत का सफल माना जाता है. कन्या पूजन नवरात्रि का आखिरी दो दिनों यानी अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है. इसके लिए कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराया जाता है. साथ ही उन्हें विशेष उपाहार भी भेंट किए जाते हैं. इस साल अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर को पड़ेगी. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा और कन्या पूजन की सही विधि, नियम और शुभ मुहूर्त क्या है.

एक ही दिन अष्टमी-नवमी का संयोग

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बेहद खास होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का शुभ संयोग एक ही दिन बनने जा रहा है. अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा इस दिन कन्या पूजन भी बेहद शुभ माना गया है. कन्या पूजन से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कन्या पूजन 2024 शुभ मुहूर्त | Kanya Pujan 2024 Shubh Muhurat

पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर होगा. ऐसे में जो भक्त इस दिन कन्या पूजन करेंगे उनके लिए यह मुहूर्त शुभ रहेगा. इस बीच कन्या पूजन किया जा सकता है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी कन्या पूजन किया जा सकता है. पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: कब है अष्टमी और नवमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

कैसे करें कन्या पूजन | Kanya Pujan 2024 Vidhi

कन्या पूजन के लिए सबसे पहले 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को निमंत्रण दें. जब निमंत्रित कन्या का आगमन घर पर हो जाए तो उनके पैर धोएं. इसके बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें. इतना करने के बाद कन्या को बैठने की व्यवस्था करें. उन्हें बैठने के लिए विशेष आसन दें. इसके बाद कन्या की पूजा करें और उनके माथे पर तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें. इतना करने के बाद ही कन्या को भोजन कराएं.

अलग-अलग मनोकामना के लिए अलग-अलग उम्र की कन्या का पूजन

अलग-अलग मनोकामना की पूर्ति के लिए अलग-अलग उम्र की कन्या के पूजन का विधान है. शास्त्रों के अनुसार, 2 वर्ष की कन्या का पूजन करने से घर से दुख और दरिद्रता दूर होती है. 3 वर्ष की कन्या पूजन करने से धन लाभ होता है और सुख समृद्धि बढ़ती है. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. 4 साल की कन्या का पूजन करने से परिवार का कल्याण होता है. जबकि, 5 वर्ष की कन्या का पूजन करने से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है.

महाअष्टमी के उपाय | Maha Ashtami 2024 Upay

अष्टमी के दिन लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रखकर मां दुर्गा को चढ़ाएं. इस दिन ऐसा करने से मां महागौरी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में मिले ये संकेत तो समझिए मां दुर्गा हैं प्रसन्न, घर में जल्द आएगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

Dipesh Thakur

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

3 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

14 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

45 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

59 minutes ago