रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम (TTD) के प्रसाद में कीड़े होने का आरोप लगा है.
Tirupati Prasad Row: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति मंदिर के प्रसाद में ‘जानवरों की चर्बी’ मिले होने का मामला अभी थमा नहीं है, इस बीच अब वहां प्रसाद में ‘कनखजूरा’ निकलने का दावा किया गया है. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उसे मंदिर के प्रसाद में केले के पत्ते पर ‘कनखजूरा’ कीड़ा मिला है.
शख्स ने कहा कि मैंने जब प्रसाद में कीड़ा मिलने की शिकायत मंदिर के संचालकों से की तो वे बोले कि ऐसा कभी-कभार हो जाता है. बहरहाल, मंदिर प्रशासन की तरफ से इस मामले पर सफाई भी आई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 2 अक्टूबर, दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. केले के पत्ते पर वितरित किए गए प्रसाद में शख्स को कीड़ा मिला. उस शख्स का नाम चंदू बताया गया है.
प्रसाद में ‘कनखजूरा’ निकलने की बातों को तिरूपति मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम (TTD) ने झूठ करार दिया है. TTD के पदाधिकारियों ने आज प्रसाद में कीड़े होने के आरोपों का खंडन किया. उन्होंने इस दावे को निराधार और बदनाम करने की साजिश बताया.
— भारत एक्सप्रेस
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…