देश

दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगार उमर पर पहला प्रहार, सुरक्षाबलों ने आधी रात की कार्रवाई

Delhi Red Fort Blast Case Update: दिल्ली कार ब्लास्ट में शामिल आतंकवादी उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी के घर को ध्वस्त किया गया है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में यह कार्रवाई हुई. घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ पुलवामा में रात में अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकी उमर मोहम्मद के घर की घेराबंदी की गई. सुरक्षाबलों ने आईईडी का इस्तेमाल करते हुए घर को ध्वस्त कर दिया.

उमर ही चला रहा था कार

दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में उमर की प्रमुख भूमिका थी. वही हुंडई आई-20 कार चला रहा था, जो भारी ट्रैफिक के दौरान ब्लास्ट हुई थी. इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए. डीएनए परीक्षण के बाद पुष्टि हुई कि ब्लास्ट होने वाली कार में उमर ही था. फिलहाल, एनआईए की टीम दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच कर रही है.

जांच में क्या आय सामने

इसके अलावा, कार विस्फोट (Delhi Red Fort Blast) से पहले कई सीसीटीवी में उमर नजर आया. वह एक मस्जिद में भी गया था, जहां उसने कुछ समय बिताया था. एक सीसीटीवी में वह कनॉट प्लेस से गुजरते हुए दिखा था. उमर को दोपहर लगभग 2.05 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल के आसपास विस्फोटकों से लदी गाड़ी चलाते देखा गया. इसके बाद वह मयूर विहार की ओर बढ़ा और आखिर में लाल किले के आसपास पहुंचा. यहीं लाल किले से कुछ दूरी पर ब्लास्ट हुआ था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का ‘डॉक्टर डेथ’ कौन है?

अल फलाह यूनिवर्सिटी में था प्रोफेसर

उमर उन नबी के तार फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े, जहां वह डॉक्टर के रूप में काम करता था. इसी यूनिवर्सिटी का डॉक्टर मुजम्मिल फरीदाबाद में गिरफ्तार हुआ, जहां लगभग 2900 किलो विस्फोटक मिला था. सूत्रों ने आशंका जताई कि फरीदाबाद में पकड़ा गया आतंकी मॉड्यूल कथित तौर पर कई कार बम विस्फोटों (Delhi Red Fort Blast) की योजना बना रहा था, लेकिन हमलों को अंजाम देने से पहले ही उसकी योजना का पर्दाफाश हो गया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

2 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

8 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

14 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

29 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

34 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

35 minutes ago