बिजनेस

अदाणी सीमेंट ग्लोबल TNFD फ्रेमवर्क को अपनाने वाली भारत की पहली सीमेंट कंपनी बनी, 70 लाख से अधिक लगाए पेड़

अदाणी सीमेंट (Adani Cement) टास्कफोर्स ऑन नेचर रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर्स (TNFD) फ्रेमवर्क को अपनाने वाली भारत की पहली सीमेंट कंपनी बन गई है. यह जानकारी कंपनी की ओर से शुक्रवार को दी गई. इसके साथ ही अदाणी सीमेंट उन सात ग्लोबल सीमेंट कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने टीएनएफडी फ्रेमवर्क को अपनाया है. अदाणी सीमेंट के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी दो ब्रांड आते हैं.

टीएनएफडी फ्रेमवर्क को ऐसी कंपनियां अपनाती हैं, जो नेचर पॉजिटिव बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करती हैं. अदाणी सीमेंट वित्त वर्ष 26 से टीएनएफडी-संरेखित सिफारिशों को औपचारिक रूप से अपनाएगा, जिससे पर्यावरणीय प्रदर्शन में कंपनी की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

अदाणी समूह के सीमेंट व्यवसाय के सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, “टीएनएफडी फ्रेमवर्क को अपनाना अदाणी सीमेंट की नेचर पॉजिटिव ग्रोथ और क्लाइमेंट लीडरशीप की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमें अपनी इंडस्ट्री में टीएनएफडी-संरेखित डिस्क्लोजर्स के लिए प्रतिबद्ध होने पर गर्व है, जो हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि जिम्मेदार व्यवसाय दीर्घकालिक सफलता की नींव है.”

इससे पहले अदाणी सीमेंट ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए दुनिया में पहली बार कमर्शियल स्तर पर कूलब्रूक की रोटोडायनामिक हीटर (आडीएच) टेक्नोलॉजी को स्थापित करने का ऐलान किया था.

विनोद बहेटी ने कहा,


हम नेट जीरो की दिशा में प्रगति को गति दे रहे हैं एवं जैव विविधता को बढ़ा रहे हैं और अपने सभी परिचालनों को मजबूत कर रहे हैं. अदाणी समूह के एकीकृत इकोसिस्टम द्वारा समर्थित, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और रिन्यूएबल एनर्जी पर हमारा ध्यान हमें भारत के सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करते हुए सभी पक्षकारों के लिए बेहतर मूल्य प्रदान करने में सक्षम बनाता है.

टीएनएफडी की सिफारिशों को अपनाकर अदाणी सीमेंट प्रकृति से संबंधित जोखिमों और अवसरों की पहचान, आकलन, प्रबंधन और डिस्क्लोजर के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सतत विनिर्माण में उसका नेतृत्व और मजबूत होगा.

अदाणी सीमेंट ने 70 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं.

TNFD एक वैश्विक, विज्ञान-आधारित पहल है जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम वित्त पहल (यूएनईपी एफआई), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और ग्लोबल कैनोपी द्वारा की गई है.

यह कंपनियों को रणनीतिक निर्णय लेने और कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग में प्रकृति से संबंधित विचारों को एकीकृत करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है. इसके अलावा अदाणी सीमेंट ने पहले ही मजबूत ईएसजी मानकों को संस्थागत रूप दे दिया है, जिसमें बड़े पैमाने पर वनीकरण शामिल है जिसके तहत इसने 70 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं.

इससे पहले बुधवार को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) टीएनएफडी फ्रेमवर्क को अपनाने वाली भारत की पहली एकीकृत ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बन गई, जिसने नेचर पॉजिटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है.


ये भी पढ़ें: फर्टिलाइजर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

7 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

29 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

32 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

42 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

43 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

52 minutes ago