कौन है डॉ. मोहम्मद उमर?
Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को हुए कार धमाके में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस आत्मघाती हमले के पीछे फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर का हाथ होने का शक है। उमर, जो पेशे से डॉक्टर है, को सुरक्षा एजेंसियों ने विडंबनापूर्ण ढंग से ‘डॉक्टर डेथ’ उपनाम दिया है, क्योंकि उस पर जीवन बचाने वाले पेशे में होने के बावजूद, निर्दोष लोगों की मौत का कारण बनने का आरोप है।
कौन है डॉ. मोहम्मद उमर?
कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. उसके पिता का नाम जी नबी भट है. इनका परिवार मूल रूप से कोइल, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है. उसका जन्म 24 फरवरी 1989 को हुआ था. स्थानीय स्कूलों से प्राइमरी शिक्षा के बाद उसने जीएमसी श्रीनगर से एमडी (मेडिसिन) की डिग्री हासिल की. इसके बाद जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेज़िडेंटवर्तमान में कार्यरत रहा. इसके बाद वह दिल्ली आ गया और अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में काम करने लगा. फिलहाल वह यहां बतौर सहायक प्रोफेसर फिजिशियन का काम करता था.
ये भी पढ़ें: जंग का डर! दिल्ली धमाके से दुनिया में हड़कंप; पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भरी उड़ान, ब्रिटेन की एडवाइजरी जारी
बताया जा रहा है उमर, फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. अदील का करीबी था. दोनों एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय रेडिकल डॉक्टर ग्रुप से जुड़े थे. इसी कारण उसकी तलाश पुलिस फरीदाबाद में छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी के दौरान डॉ. मुजम्मिल शकील (मेडिकल का छात्र) को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए थे.
DAN टेस्ट में होगा खुलासा
दावा किया जा रहा है कि उमर जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय मॉड्यूल से जुड़ा था. फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ हाल ही में हुई बड़ी गिरफ्तारियों (जहां 2900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था) के बाद, उमर घबरा गया था और उसने पकड़ में आने से बचने के लिए हड़बड़ी में इस फ़िदायीन (आत्मघाती) हमले को अंजाम दिया. आई-20 कार में मिले शव का DNA टेस्ट करवाया जा रहा है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि आत्मघाती हमलावर उमर ही था.
परिवार पर हुई कार्रवाई
जांच एजेंसियों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए, उमर के मूल स्थान पुलवामा में उसके परिवार को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, उमर के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि उसकी मां और अन्य परिजनों से भी पूछताछ जारी है. एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या परिवार को उमर की आतंकी गतिविधियों की कोई जानकारी थी.
ये भी पढ़ें: कैसे दहली दिल्ली? लाल किला ब्लास्ट की जांच NIA के हाथ, एक्शन में 500+ अधिकारियों की टीम
संदिग्ध उमर उन नबी का परिवार सामने आया है. उमर की भाभी मुजम्मिला ने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की बात कहकर वह फोन पर कम बातें करता था, लेकिन उसने दो-तीन दिन में घर लौटने के लिए कहा था. घर पर मौजूद उमर की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने उसे घर (उमर को) आने के लिए कहा था और उसने जवाब दिया कि वह दो या तीन दिन में आ जाएगा. उसने हमें पहले ही बता दिया था कि उसकी परीक्षाएं हैं और उसने कहा था कि उसे परेशान न किया जाए, क्योंकि वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

