Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उन युवा उम्मीदवारों की हो रही है जिन्हें Gen Z कहा जा रहा है. 25 से 30 साल की उम्र के ये युवा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजनीतिक दलों ने माना कि युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए युवा चेहरों को टिकट देना एक असरदार रणनीति हो सकती है. इसी वजह से बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों ने अपने-अपने युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.
अलीनगर सीट से बीजेपी की 25 साल की मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं.
वहीं समस्तीपुर की बिभूतिनगर सीट से जेडीयू की 27 साल की रवीना कुशवाहा भी बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर कई राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
हालांकि बाराचट्टी सीट से आरजेडी की तनुश्री कुमारी पीछे चल रही हैं, जहां हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने 2197 वोटों की बढ़त बना ली है.
बीजेपी ने शाहपुर से 30 साल के राकेश रंजन को टिकट दिया है, जबकि जेडीयू ने सकरा से 30 साल के आदित्य कुमार और गायघाट से कोमल कुशवाहा को मैदान में उतारा है.
एलजेपी (रामविलास) की ओर से फतुहा से रूपा कुमारी और CPI (ML) की ओर से भोरे से धनंजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं.
आरजेडी ने लालगंज से शिवानी शुक्ला, संदेश से दीपू सिंह और अस्थावां से रविरंजन को टिकट दिया है. कांग्रेस ने भी 25 साल के नवीन कुमार को मौका दिया है, जो पार्टी के सबसे युवा चेहरों में से एक हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…