Delhi Red Fort Blast: सोमवार शाम को दिल्ली में जोरदार धमाके में अब तक हुई 9 लोगों की मौत के बाद देश भर में खुफिया एजेंसी सतर्क हो गई है. लाल किला मेट्रो नंबर 1 के पास ब्लास्ट इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. कुछ गाड़ियां 150 मीटर तक ऊपर जा उड़ी. मुंबई के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दी गई है. खबर लिखे जाने तक धमाके में 29 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.
ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. शहर के सेंसिटिव इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकपॉइंट बढ़ा दिए गए हैं. रेलवे स्टेशनों, मॉल, धार्मिक जगहों और दूसरी पब्लिक जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं. पूरे यूपी में खास जगहों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर अफवाहों पर एक्टिव नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को ड्रोन और सर्विलांस जैसी टेक्निकल गतिविधियों पर नज़र रखनी चाहिए. यूपी और दिल्ली के बॉर्डर पर चेकपॉइंट लगाए जा रहे हैं. नोएडा और गाजियाबाद पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा की कड़ी कर दी गई है. दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को और किया गया कड़ी, एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे राम जन्मभूमि का निरीक्षण कर रहे हैं.
इसके बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी कर दी गई है. दिल्ली धमाके के बाद बिहार के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्टों के अलावा बोर्डर इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई. बिहार के डीजीपी ने सभी जिलों के आरक्षी अधिक्षकों को निर्देश दिया है कि अभी से कड़ी सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाएं.
गृह मंत्री अमित शाह धमाके के बाद पल-पल की खबर ले रहे हैं. उन्होंने घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और IB चीफ से बातत की है. सुत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना को लेकर अमित शाह से बात की है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत
-भारत एक्सप्रेस
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…