चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार में हुई 500 से ज्यादा रैलियां. मोदी, राहुल, तेजस्वी, नीतीश को पछाड़कर..ये नेता निकले सबसे आगे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार थम चुका है. मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होगा. इस चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना दमखम झोंक दिया है. सभी ने अपने स्टार प्रचारक से चुनावी रैलियां खूब करवाई है. इस बीच चुनाव के प्रचार का घमासान रुक गया है और इस बार के बिहार चुनाव में लगभग 500 से ज्यादा छोटी- बड़ी रैलियां और जनसभाएं हुई है.

रैली में कौन किससे आगे..?

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में इस बार 14 जनसभाएं की है. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 16 जनसभाओं को संबोधित किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 84 मीटिंग की , जिसमें छोटी-बड़ी सभाएं शामिल है.

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने 183 सभाएं की है. इसमें 55 हेलीकॉप्टर से की गई यात्राएं भी शामिल हैं. बिहार की नई पार्टी जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी 160 जनसभाएं की है. महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार बने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी ने 161 रैलियां की है.

चिराग पासवान ने मारी बाजी

बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां करने का रिकॉर्ड लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास है. उन्होंने इस बार 186 रैलियां की है. चिराग की सभाएं न केवल भीड़ के लिहाज से बड़ी रहीं बल्कि लोगों का उत्साह भी उनके रैली में देखने को मिला. बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियों की लिस्ट में दूसरे नंबर तेजस्वी यादव रहे और तीसरे नंबर मुकेश सहनी.

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: PK ने बता दिया आखिर क्यों लोगों ने किया इतना मतदान?

केंद्र के नेताओं की रैली

चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 3 रैली की. एनडीए की बात करें तो गृहमंत्री अमित शाह ने 24 रैलियों को संबोधित किया. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 11 रैलियों में शामिल हुए. बिहार चुनाव को देखते हुए ये कह पाना मुश्किल है की सत्ता पर काबिज कौन होगा. पर ये कहना बहुत ही आसान है की जनता सब जानती है और अपने लिए अपना नेता भी चुनना जानती है.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago