देश

यमुना पार में फिर लहू-लुहान हुई इंसानियत; त्रिलोकपुरी में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 6 नाबालिग हिरासत में

रिपोर्ट- तनु


दिल्ली का यमुना पार इलाका इन दिनों अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. लक्ष्मी नगर के तिहरे हत्याकांड और वेलकम की खूनी वारदात के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि त्रिलोकपुरी इलाके से आई एक खबर ने पूरी दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है. यहाँ महज 17 साल के एक छात्र, मोहित को कुछ लड़कों ने सरेराह इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी जान चली गई. हैरानी और दुख की बात यह है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं.

क्या था पूरा मामला?

यह खौफनाक वारदात 5 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे की है. त्रिलोकपुरी के इंद्रा कैंप में रहने वाला मोहित, जो 11वीं कक्षा का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ बाहर था. चश्मदीदों के मुताबिक, मोहित का इलाके के ही एक लड़के से पुराना विवाद चल रहा था. उस शाम बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज शुरू हो गई. देखते ही देखते लड़कों के एक झुंड ने मोहित को चारों तरफ से घेर लिया.

आरोप है कि उन लड़कों ने मोहित पर लात-घूंसों की बौछार कर दी. मोहित बेदम होकर सड़क पर गिर गया, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा; वे गिर चुके मोहित को तब तक मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी इन लड़कों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की.

अस्पताल में टूटी सांसों की डोर

बेहोशी की हालत में मोहित को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया. वह इस कदर जख्मी था कि पुलिस को बयान तक नहीं दे सका. आखिरकार, 6 जनवरी की रात करीब सवा एक बजे इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई. एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और पीछे छोड़ गया मोहित की दादी और माता-पिता के आंसू, जो अब इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

कानून की कार्रवाई और पुलिस का बयान

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी छह नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आपसी रंजिश का मामला है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है ताकि मौत की सटीक वजह साफ हो सके.

इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर हमारी नई पीढ़ी किस रास्ते पर जा रही है? यमुना पार के स्थानीय लोगों में इस समय भारी रोष और दहशत है. लोगों का कहना है कि नाबालिगों के बीच बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और छोटी-छोटी बातों पर खून-खराबा चिंता का विषय है. पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपराधी इतने बेखौफ कैसे हैं?

मयूर विहार थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

ये भी पढ़ें- ढाई करोड़ का तांबा और 150 CCTV कैमरे; पुलिस ने 10 घंटे की ‘फिल्मी रेस’ में कैसे पकड़े शातिर चोर?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago