देश

ढाई करोड़ का तांबा और 150 CCTV कैमरे; पुलिस ने 10 घंटे की ‘फिल्मी रेस’ में कैसे पकड़े शातिर चोर?

रिपोर्ट- महेश


राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बीते रविवार यानी 4 जनवरी को पुलिस के सामने एक ऐसी चुनौती खड़ी थी जिसने सबकी नींद उड़ा दी. मामला कॉपर चोरी से जुड़ा था, जिसमें 2 करोड़ 58 लाख रुपये का कीमती तांबा (कॉपर) गायब हो गया था. लेकिन, जिला पुलिस ने किसी फिल्मी हीरो की तरह 10 घंटों के भीतर ना सिर्फ माल बरामद किया, बल्कि शातिर चोरों को हवालात के पीछे भी पहुंचा दिया.

टोल मैसेज से गहराया शक

इस पूरी वारदात की शुरुआत तब हुई जब ट्रक के मालिक राजेश सिंह के मोबाइल पर टोल प्लाजा के मैसेज आने शुरू हुए. ट्रक सही रास्ते पर था, लेकिन अचानक ड्राइवर अनिल सिंह शेखावत का फोन बंद हो गया. अनहोनी की आशंका के चलते जब तलाश शुरू हुई, तो ट्रक प्रागपुरा के ममता होटल के पास खड़ा मिला. ट्रक खाली था.

होटल के गार्ड से पूछताछ में एक अहम सुराग मिला. रात करीब डेढ़-दो बजे एक सफेद रंग की कार आई थी और ट्रक ड्राइवर उसी में बैठकर रफूचक्कर हो गया. यहीं से पुलिस को समझ आ गया कि यह कोई साधारण गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक बड़ी और सुनियोजित डकैती है.

एसपी की कमान और 150 कैमरों का जाल

मामला ढाई करोड़ से ज्यादा का था, इसलिए पुलिस अधीक्षक (SP) देवेन्द्र कुमार विश्नोई खुद एक्टिव हुए. उन्होंने तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई जिसमें तेजतर्रार अधिकारियों को शामिल किया गया. पुलिस के पास समय कम था क्योंकि अपराधी माल ठिकाने लगा सकते थे.

टीम ने टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन का सहारा लिया. कोटपूतली से लेकर आसपास के रास्तों के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. पुलिस ने एक-एक कड़ी को जोड़ा. किस टोल से कौन सी गाड़ी गुजरी, ट्रक के पीछे कौन सा वाहन था और संदिग्ध सफेद कार कहां मुड़ी. रास्तों को डिजिटल तरीके से रिवाइंड किया गया और आखिरकार अपराधियों का सुराग मिल ही गया.

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी रंग लाई. महज 10 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी किया गया कॉपर बरामद कर लिया. साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बड़े कंटेनर भी जब्त किए गए. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दबोचा है:

  • इरफान (निवासी दिल्ली)
  • रिंकू बागड़ी (नूंह मेवात, हरियाणा)
  • मिंटू उर्फ सुखबीर (भिवाड़ी)

जांच में पता चला कि यह पूरी प्लानिंग बेहद शातिर तरीके से की गई थी. आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर को अपनी बातों में फंसाया, उसे दूसरी गाड़ी में बैठाकर कहीं दूर भेज दिया और फिर सुनसान जगह पर ट्रक खड़ा करके सारा कॉपर दूसरे कंटेनरों में शिफ्ट कर दिया. उन्हें लगा था कि वे बच निकलेंगे, लेकिन पुलिस की डिजिटल चौकसी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

पुलिस की साख बढ़ी

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पुलिस की तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि इतनी बड़ी चोरी का इतनी जल्दी पर्दाफाश होना मिसाल है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं.

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो और तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता.

ये भी पढ़ें- कोटा में चोर की ‘फजीहत’, घर में घुसने के लिए एग्जॉस्ट फैन के छेद में घुसा, आधे रास्ते फंसा तो निकल गई जान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

25 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago