देश

पानी की किल्लत से जूझ रही दिल्ली…जल मंत्री आतिशी ने यूपी और हरियाणा सरकार को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध

Delhi Water Shortage: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रही है. तो इसी के साथ ही बिजली भी खूब सता रही है. भीषण गर्मी में इन दोनों की कमी होने के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है. बिजली-पानी की बढ़ी मांग के बाद सियासत भी तेज हो गई है. फिलहाल इस संकट के निपटने के लिए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिख कर एक महीने की अवधि के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपील की है. बता दें कि आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी पत्र लिखा है.

 

जल मंत्री ने कही ये बात

जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और कहा है कि मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ दिया जाए. ताकि दिल्ली की जनता को पानी की कमी से न जूझना पड़े. ठीक इसी तरह उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर एक महीने के लिए यमुना नदी से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए अपील की है. बता दें कि यूपी और हरियाणा दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है.

ये भी पढ़ें-Exit Poll पर Rahul Gandhi की पहली प्रतिक्रिया… लिया सिद्धू मूसेवाला का नाम, जानें Video में क्या कहा

सियासी घमासान के बीच दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात

फिलहाल पानी को लेकर सियासत तेज हो गई है. जहां एक ओर आतिशी पहले ही एक बयान में पानी को लेकर भाजपा से राजनीति न करने की बात कही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आतिशी को घेरते हुए कहा कि आतिशी दिल्ली में जल संकट पैदा कर झूठी राजनीति कर रही हैं. सच्चाई यह है कि जनता ने उनका झूठ पकड़ लिया है. उन्होने ये भी कहा कि हरियाणा सरकार से यमुना में पानी की कम सप्लाई करने का झूठा आरोप लगाकर वे अपने ही जाल में फंस गए हैं. आतिशी तुरंत हरियाणा सरकार से माफी मांगें. तो वहीं अब इस मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है. गुरुवार को आतिशी ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है. यही वजह है कि दिल्ली में पानी का संकट और बढ़ता जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago